जिले के दुरस्त वनांचल क्षेत्र बगदरा का कलेक्टर ने किया भ्रमण

सिंगरौली- कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के दुरस्त क्षेत्र चितरंगी विधान सभा के बगदरा क्षेत्र का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बगदरा का निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कोई चिकित्सक एवं एएनएम उपस्थित नहीं पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कोई भी डॉक्टर या एएनएम नहीं है आते है मात्र एक गार्ड एवं एक लैब तकनीशियन है। वहीं गार्ड के द्वारा इलाज़ किया जा रहा है। साथ ही निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में साफ सफाई व्यवस्था अत्यंत हो खराब पाई गई जिसपर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लैब तकनीशियन एवं गार्ड को हटाने के निर्देश दिए। वहीं महिला बाल विकास के आगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि एनम नहीं होने के कारण टीकाकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है इसको कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश की इस क्षेत्र में तत्काल एएनएम की व्यवस्था कराई जाए ताकि टीकाकरण का कार्य किया जा सके। तथा चित्कित्सक की भी व्यस्था बगदरा स्वस्थ केंद्र में किया जाए। भ्रमण के दौरान उपखंड अधिकारी चितरंगी सौरभ मिश्रा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मन सिंह सैयाम उपस्थित रहे।













