मध्य प्रदेशसिंगरौली

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सिंगरौली पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 दिनों में 1030 वाहनों पर कार्रवाई

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक चल रहे अभियान के तहत केवल आठ दिनों (26 नवंबर से 3 दिसंबर) में 1030 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई और कुल 5 लाख 20 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।यातायात थाना के अनुसार बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 630 चालान बनाए गए जिनसे 1,89,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं बिना वैध बीमा के 10 वाहन, बिना ॥स्क्रक्क नंबर प्लेट के 280 वाहन तथा तेज रफ्तार के 10 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अन्य नियमों के उल्लंघन में 100 चालान काटे गए जिनसे 1,72,000 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

इसके साथ ही अभियान के दौरान राहबीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना व कैशलेस योजना का भी व्यापक प्रचार–प्रसार किया जा रहा है। चौराहों, पेट्रोल पंपों, पार्कों और शासकीय कार्यालयों में फ्लेक्स और बैनर लगाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button