मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां तहसीलदार ने उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ अनुराग द्विवेदी व रोजगार सहायक भैया लाल विश्वकर्मा को किया सम्मानित

 

सिंगरौली – बरगवां तहसीलदार नागेश्वर पनिका ने आज पचौर ग्राम पंचायत परिसर में बीएलओ अनुराग द्विवेदी और रोजगार सहायक भैया लाल विश्वकर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। इससे पहले सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने भी जिले भर के श्रेष्ठ बीएलओ को अपने चेंबर में बुलाकर सम्मानित किया था, जिनमें भैया लाल विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।

सम्मान समारोह के दौरान पचौर ग्राम पंचायत के सरपंच मुन्नीलाल कोल, उप सरपंच पति अशोक दुबे, पूर्व सरपंच श्याम कार्तिक द्विवेदी, पटवारी परिहार, सचिव भीमसेन शर्मा, हरी प्रसाद द्विवेदी, धनेश प्रसाद द्विवेदी, रोहिणी शरण दुबे, मानिंद सागर गुप्ता, वशिष्ठ गुप्ता, राजेश द्विवेदी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में तहसीलदार ने दोनों कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए ऐसे ही जनहित में योगदान देने की अपील की।

Author

Related Articles

Back to top button