मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में 100 सीटर छात्रावास भवनों का लोकार्पण, वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

सिंगरौली। विधायक राम निवास शाह ने बैढ़न क्षेत्र में अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास भवन क्रमांक-04 एवं 05, देवरा का लोकार्पण कर सिंगरौली के शैक्षणिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम रखा।

विधायक ने बताया कि यह छात्रावास क्षेत्र के वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर आवास और शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराएगा, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग मिलेगा। इस परियोजना की कुल लागत 6 करोड़ 52.41 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
राम निवास शाह ने कहा कि इस तरह के प्रयास विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम हैं।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगे भी क्षेत्र में सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।यह छात्रावास न केवल छात्रों को आवासीय सुविधा देगा, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगा। इस परियोजना से सिंगरौली में शिक्षा और सामाजिक समावेशिता को नई दिशा मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button