खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। पुलिस चौकी खुटार ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को 5 किलो 05 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जप्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई गई है।
मुखबिर से सूचना मिलने पर हर्दी पेट्रोल पंप के पीछे पगडंडी मार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने संजय कुमार यादव (29) निवासी छतौली थाना माडा तथा प्रदीप कुमार विश्वकर्मा (18) निवासी मझौली थाना बरगवाँ को पकड़ा। दोनों एक नीले रंग के बैग में गांजा लेकर बिक्री एवं परिवहन की फिराक में थे।
पूरे अभियान को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।कार्रवाई में पुलिस टीम के सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।













