सिंगरौली पुलिस ने रचा इतिहास: मुस्कान विशेष अभियान में 39 गुमशुदा बच्चे मिलाए परिवारों से

सिंगरौली। मजबूत नेतृत्व और समर्पित पुलिस कार्रवाई ने जिले में वह कर दिखाया, जिसे असंभव माना जा रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रोत्साहन तथा पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, आईजी गौरव राजपूत और डीआईजी हेमन्त चौहान के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में 1 से 30 नवंबर तक चलाए गए मुस्कान विशेष अभियान ने जिले में नई मिसाल कायम की है।
अभियान के तहत 39 गुमशुदा बालक-बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया गया। यह उपलब्धि पुलिस की संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और दृढ़ संकल्प का प्रमाण बनी। स्वयं पुलिस अधीक्षक ने 7 बड़े कार्यक्रमों में पहुंचकर हजारों बच्चों को साइबर सुरक्षा, खेलों का महत्व, अवसाद से लड़ने का साहस, ट्रैफिक नियमों और फर्जी दोस्ती से बचाव जैसे विषयों पर जागरूक किया।
अभियान के दौरान 302 पुलिस अधिकारियों ने 264 विद्यालयों, कॉलेजों, झुग्गी-झोपड़ियों और आंगनबाड़ियों में पहुंचकर 53,000 से अधिक बच्चों को जागरूक किया।सिंगरौली पुलिस का यह अभियान साबित करता है—जब नेतृत्व मजबूत हो और नीयत साफ, तो नतीजे इतिहास लिखते हैं।













