ऊर्जाधानी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर करने वाली राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी का श्रृद्धांजलि कार्यक्रम तपोवन परिसर में संपन्न हुआ।

पोल खोल सिंगरौली
मध्य प्रदेश भोपाल जोन की क्षेत्रीय निदेशिका एवं बह्माकुमारीज के प्रशासक सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी जी का भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का कार्यक्रम सिंगरौली जिले के ब्रह्माकुमारीज (विंध्य नगर) के तपोवन परिसर में आयोजित किया गया।
जिसमें विशेष रूप से तपोवन परिसर एवं बह्माकुमारीज सिंगरौली जिले की संचालिका बी के शोभा दीदी ,सीधी से रेखा दीदी जी ,होशंगाबाद से सुनीता दीदी
सिंगरौली जिले के विधायक भ्राता रामनिवास शाह जी,नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेंद्र पांडे जी,ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी श्री श्लोकी प्रसाद मिश्रा जी, एन.टी.पी.सी. के जी.एम. आशुतोष अरोरा,रिलायंस पावर प्लांट के वाइस प्रेसिडेंट भ्राता श्री जितेंद्र प्रसाद जी , एन.सी.एल. बिना परियौजना से युगल किशोर तिवारी जी एवं भोपाल क्षेत्रीय मुख्यालय से बी के सुरेश भाई ,जय भाई , लीला दीदी , जया दीदी ,संगीता दीदी , पारस दीदी भी उपस्थित रहे !
सभी अतिथियों ने आदरणीय अवधेश दीदी जी के अंग संग बिताए हुए पलों के अनुभव साझा किए । आदरणीय दीदी जी बहुत ही विशाल हृदय ,विशाल बुद्धि ,परमात्म प्रेम से संपन्न थी ।
दीदी जी ने परमात्मा पालना कर लाखों लोगों का जीवन सकारात्मक एवं सात्विक बनाकर परमात्म प्रेम की अनुभूति कराई है !
दीदी जी केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं अपितु रूहानी डॉक्टर ,रूहानी टीचर,रूहानी कलाकार ,रूहानी मां भी थी !
सभी उपस्थित जन मानस ने दीदी जी की शिक्षाओं को जीवन में धारण करने की प्रतिज्ञा रूपी श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित किए!
दीदी जी की प्यार भरी पालना को याद कर सभी उपस्थित जन के नैनो से अश्रु धारा बह रही थी।
बी.के. शोभा दीदी ने सभी का आभार व्यक्त किया!
साथ ही परमात्मा शिव पिता को एवं दीदी जी को 56 प्रकार का भोग भी स्वीकार कराया गया!
उपस्थिति सभी जनमानस को दीदी जी का फोटो फ्रेम ईश्वरीय सौगात के रूप में वितरित किया गया एवं ब्रह्मभोजन भी सभी ने स्वीकार किया।
तपोवन परिसर के श्याम। भाई, प्रियंका ,सरिता ,सविता, पिंकी,अंजू,मंजू बहन भी उपस्थित रहे !
भोपाल से पधारी लीला बहन जी ने कुशल मंच संचालन किया !
सभा में लगभग 300 लोग उपस्थित रहे !













