मध्य प्रदेशसिंगरौली
जिला पंचायत सिंगरौली में सुशासन दिवस पर दिलाई गई शपथ

सिंगरौली-जिला पंचायत सिंगरौली में सुशासन दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अरविंद डामोर ने अधिकारी कर्मचारियो को सुशासन की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारदर्शिता, जवाबदेही, ईमानदारी एवं जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में सुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।













