तहसील स्तरीय अधिवक्ता संघ ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 8 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

तहसील स्तरीय अधिवक्ता संघ ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 8 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
पत्रकारों से की वार्ता
सिंगरौली
चितरंगी उपखंड मुख्यालय में शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता संघ ने उपखंड अधिकारी सौरभ मिश्रा को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपते हुए न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग उठाई। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बी.पी.सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए यहां इस ज्ञापन में चितरंगी तहसील अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड के नवीन पद के सृजन के उपरांत आवश्यक वित्तीय भार वहन कर सिविल न्यायालय शीघ्र संचालित किए जाने की मांग प्रमुख रही अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पद सृजित होने के बावजूद न्यायालय प्रारंभ न होना आमजन के लिए न्याय सुलभता में बाधा उत्पन्न कर रहा है संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की जाती,तो वे 8 दिसंबर 2025 से तहसील न्यायालय चितरंगी परिसर के सामने प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक क्रमिक अनशन एवं धरना प्रदर्शन प्रारंभ करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में प्रदर्शन हेतु आवश्यक अनुमति भी ज्ञापन के माध्यम से मांगी गई है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे अधिवक्ताओं में संघ के उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र पांडेय,सचिव अनिल धर द्विवेदी, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह,सहसचिव अरुण कुमार तिवारी, ग्रंथपाल मनोज बैस सहित ललन सिंह, बी.एस.पाठक, अखिलेश द्विवेदी, सतानन्द चतुर्वेदी, अनिल पाठक, रामपाल सिंह,भूप नारायण सिंह,राजेंद्र बैस,अंबरीश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों,किसानों और पक्षकारों ने भी न्यायालय संचालन की मांग का समर्थन किया स्थानीय न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की इस पहल ने एक बार फिर क्षेत्र में न्याय व्यवस्था से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों को सुर्खियों में ला दिया है अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
यह चुनौती पूर्ण कार्य कब तक शासन पूरा करती है देखना दिलचस्प होगा।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर
सिंगरौली













