बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

एनएच 39 के कोहरा खोह में विशालकाय ट्रेलर से लगा रहा जाम

पोल खोल सिंगरौली 
जिले के देवसर कोहरा खोह मार्ग पर एक विशाल ट्रेलर के फस जाने से घंटों जाम लगा रहा। एनएच 39 के निर्माणाधीन और संकरी सड़क पर यह ट्रेलर आगे नहीं बढ़ सका। आरोप है कि निर्माणाधीन सड़क के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एनएच 39 मार्ग का बार-बार भूमि पूजन हुआ, लेकिन सड़क आज भी निर्माणाधीन है। जगह-जगह गड्ढे,  टूटी सड़के और अव्यवस्थित डिवाइडर नागरिकों के लिए परेशानी बन चुके हैं।
कुछ महीने पहले 10 करोड़ रुपये सड़क मरम्मत के लिए मंजूर हुआ था। जहां चन्द महीनों में ही गड्ढे सड़क में बनने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि यदि सीधी-सिंगरौली एनएच 39 के सड़क का निर्माण हो गया होता तो आज जिस तरीके से एक विशालकाय ट्रेलर के चलते जाम से लोग जूझते रहे, यह समस्या उत्पन्न नही होती। विपक्षी दल लगातार भाजपा सरकार को कोस रहे हंै।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button