बड़ी खबर

यूनियन चुनाव को लेकर इनटक के पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे

इनटक के पदाधिकारियो ने किया पर्चा दाखिल

पोल खोल पोस्ट

एनटीपीसी रिहंद में विभिन्न यूनियन का चुनाव आगामी आठ अक्टूबर को होने की संभावना है। जिसमे कर्मचारी संगठनों के एन बी सी चुनाव को लेकर पर्चा दाखिला गुरुवार को इंटक एवं सीटू के समर्थकों ने एक साथ चुनाव लडने का निर्णय लेकर चुनाव अधिकारी अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बृज किशोर पांडेय के कार्यालय में संयुक्त रूप से पर्चा दाखिल किया।

इंटक के महामंत्री विजय शंकर उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष प्रसेनजीत राणा उपाध्यक्ष अमित रंजन सीटू के महामंत्री गौतम कुमार और इंटक कार्यकारिणी के सदस्य बिनोद,आशीष बर्मा,नीरज यादव,सुनील यादव,नागेंद्र कुमार,संतोष हठीले,प्रदीप कुमार,अखिलेश कुमार, रामा नंद यादव व अन्य सदस्यों के साथ उत्साहपूर्वक नामांकन का पर्चा चुनाव अधिकारी के कार्यालय में जमा किया गया।

इंटक के महामंत्री ने बताया कि सभी कर्मचारी संगठनों को गुरुवार से शनिवार तक ही पर्चा दाखिल करने का अंतिम तिथि है। इंटक अपने समर्थित संगठन सीटू के साथ जीत हासिल करने के लिए अपने कर्मचारी मतदाताओं से संपर्क कर जोर शोर से चुनाव प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं।

कर्मचारी हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर यह संयुक्त संगठन चुनाव मैदान में उतरा है। पूर्व में सेंट्रल लीडर बाबर सलीम पाशा व महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने कर्मचारियों के हितों को लेकर हमेशा इस संगठन से जुड़ कर निर्णायक फैसला पक्ष में कराएं है। और आगे भी जो फैसला कर्मचारियो के हित में कराना होगा उसमे मार्गदर्शन करेंगे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button