सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान को मिल रहा भारी समर्थन

सिंगरौली। आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के संयोजक एवं कोर कमेटी सदस्य अभिमन्यु देव चंदेल ने चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में बड़कुड़, बगदरा कला और चिकनी क्षेत्रों में लोगों से संवाद किया।
अभिमन्यु देव चंदेल ने लोगों से अपील की कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को समझकर उनका उपयोग करें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दलित, शोषित, वंचित और सर्वहारा वर्ग के हित में काम करती है।साथ ही, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आम आदमी पार्टी से जुड़कर अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों को मजबूत करें और नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने अभियान की सफलता को दर्शाया और लोगों में राजनीतिक जागरूकता एवं उत्साह का वातावरण देखा गया।













