मध्य प्रदेशसिंगरौली

डिजिटाइजेशन की दिशा में ऐतिहासिक पहल: एनटीपीसी विंध्याचल में स्वीकृति प्रणाली का पायलट शुभारंभ

सिंगरौली-एनटीपीसी विंध्याचल ने डिजिटाइजेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इन-हाउस विकसित ऑनलाइन प्रोटेक्शन/परमिसिव बायपास मैनेजमेंट सिस्टम ‘स्वीकृति का पायलट आधार पर शुभारंभ किया। यह प्रणाली संयंत्र संचालन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने में सहायक होगी।

इस डिजिटल प्रणाली का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (ओएस) पार्थ नाग द्वारा परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा की उपस्थिति में किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे विद्युत संयंत्र संचालन में डिजिटल, सुरक्षा-केंद्रित नवाचार की दिशा में अहम पहल बताया।’स्वीकृति एक समग्र डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो प्रोटेक्शन एवं परमिसिव बायपास प्रक्रिया को स्वचालित और नियंत्रित करता है। यह कॉर्पोरेट दिशानिर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, ट्रेसबिलिटी, स्वचालित अलर्ट और बेहतर पर्यवेक्षण सुनिश्चित करता है।

पायलट चरण के सफल परीक्षण के बाद इसे एनटीपीसी के अन्य स्टेशनों में लागू किया जाएगा। इसके साथ ही एनटीपीसी विंध्याचल एंड-टू-एंड प्रोटेक्शन एवं परमिसिव बायपास प्रक्रिया को पूर्णत: डिजिटल करने वाला पहला स्टेशन बन गया है।

Author

Related Articles

Back to top button