बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालरीवा
“रीवा में चने की भाजी व कोदो की रोटी खाने से पांच परिवारजन अस्पताल में भर्ती”

रीवा-मध्य प्रदेश के रीवा जिले के खमरिया गांव में शनिवार 3 जनवरी को पारंपरिक भोजन कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से एक परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। खाना खाने के 15-20 मिनट बाद ही परिवार के पुरुष, महिलाएं और एक बच्चा पेट दर्द, उल्टियां और चक्कर आने से तड़पने लगे।
घटना के बाद, ग्रामीणों ने आनन-फानन में पीड़ितों को निजी वाहनों से संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने इसे गंभीर फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है।
परिजनों का आरोप है कि प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सेमरिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें खुद के साधन से रीवा पहुंचना पड़ा।
अभी सभी पीड़ितों को अस्पताल के हाई-ऑब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया है, और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।













