एनसीएल रेस्क्यू टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन, ज़ोनल व ऑल इंडिया प्रतियोगिता में हासिल की सफलता

सिंगरौली। सीसीएल रांची के माईन्स रेस्क्यू स्टेशन रामगढ़ में आयोजित ज़ोनल माईन्स रेस्क्यू प्रतियोगिता में एनसीएल की रेस्क्यू टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेते हुए एनसीएल टीम ने फर्स्ट एड श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर संगठन का मान बढ़ाया।इस ज़ोनल टीम का नेतृत्व अमलोरी प्रोजेक्ट के सहायक प्रबंधक अशोक कुमार पटेल ने किया। टीम में अमलोरी, निगाही, दुधीचुआ और जयंत प्रोजेक्ट के अधिकारी व कर्मी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने अपनी दक्षता, अनुशासन और आपातकालीन तैयारियों का प्रभावी प्रदर्शन किया।
इसके बाद एनसीएल रेस्क्यू टीम ने ऑल इंडिया माईन्स रेस्क्यू प्रतियोगिता में देशभर की 36 टीमों के साथ भाग लिया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी टीम ने फर्स्ट एड श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त कर एक बार फिर एनसीएल का नाम रोशन किया।रेस्क्यू टीम के प्रबंधन, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में एनसीएल अधिकारियों की अहम भूमिका रही। बताया गया कि यह टीम आपात स्थितियों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए सदैव तैयार रहती है।इस उपलब्धि पर एनसीएल प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।













