मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर इंद्रलाल मांझी का निधन

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बरगवां थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर इंद्रलाल मांझी का इलाज के दौरान बनारस में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे सिंगरौली पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 की सुबह सब इंस्पेक्टर इंद्रलाल मांझी कपड़ों की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक वे अचेत होकर गिर पड़े। साथियों ने तुरंत उन्हें जिला चिकित्सालय बैढ़न, सिंगरौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें बनारस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान उनकी स्थिति में कुछ सुधार की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन 26 दिसंबर 2025 की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद समाचार से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं जवान उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और मिलनसार अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इंद्रलाल मांझी काफी समय से सिंगरौली जिले में पदस्थ थे और अपने व्यवहार तथा कार्यशैली के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस महकमे को अपूरणीय क्षति हुई है।सब इंस्पेक्टर इंद्रलाल मांझी का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में पूरे पुलिस सम्मान के साथ किए जाने की तैयारी की जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button