आज दिनांक 15/12/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगदरा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना नागेंद्र सिंह का हुआ दौरा।


सिंगरौली
आज दिनांक 15/12/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगदरा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना नागेंद्र सिंह का हुआ दौरा।
विद्यालय निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष महोदया ने कहा कि सिंगरौली जिला मुख्यालय के नजदीकी विद्यालयों से बगदरा विद्यालय की अच्छी हैं शिक्षा व्यवस्था ।

आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगदरा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना नागेंद्र सिंह का दौरा हुआ जिसमें उपाध्यक्ष महोदया ने छात्र- छात्राओं से संवाद किया एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किए साथ ही छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं विद्यालय निरीक्षण में उपाध्यक्ष महोदया ने कहा की सिंगरौली जिला मुख्यालय के नजदीकी विद्यालय की तुलना में बगदरा हायर सेकेंडरी स्कूल की बेहतर शिक्षा व्यवस्था है। साथ ही विद्यार्थियों ने भी उपाध्यक्ष महोदया को अपनी समस्या को लेकर पत्र के माध्यम से मांग किए की 12 वी उत्तीर्ण होने के बाद नजदीकी कॉलेज नहीं होने से उच्च शिक्षा ग्रहण करने में समस्या होती है। साथ ही विद्यालय में खेल प्रतिभाएं भी हैं जिनको अभ्यास के लिए खेल सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं है जिसके लिए विद्यार्थियों ने बगदरा में खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग किए।इस दौरान बीआरसी एलडी यादव, विद्यालय के प्राचार्य शिवशंकर सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
*भवदीय*
शिव शंकर सिंह (प्राचार्य)
शा. उच्च. माध्य. विद्यालय बगदरा
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













