आरटीई के उल्लंघन करने पर एसडीएम ने प्रायवेट विद्यालय संचालक को थमाया नोटिस…

आरटीई के उल्लंघन करने पर एसडीएम ने प्रायवेट विद्यालय संचालक को थमाया नोटिस…
अमित श्रीवास्तव कुसमी।
सीधी जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत भदौरा में संचालित हंस वाहिनी विद्या मंदिर के संचालक द्वारा आरटीई के तहत अध्यनरत बच्चो से पैसा मांगने परेशान करने एवं विद्यालय से भगाने के मामले पर समाचार पत्रों में खबर का प्रकाशन किया गया था।एवं एसडीएम के पास शिकायत पहुंची थी। जिस पर कुसमी एसडीएम वी के आनंद ने गंभीरता से लेते हुए विद्यालय संचालक सीताराम जायसवाल को नोटिस भेज कर कोर्ट में तलब किया है।
एसडीएम के द्वारा जारी किए गए आदेश में उल्लेख किया गया है की विद्यालय संचालक द्वारा आरटीई का उल्लंघन करना एवं बच्चों और अभिभावकों को संस्था प्रमुख के द्वारा अपमानित किया गया था,नोटिस दी गई थी और बच्चों को विद्यालय से भगा दिया गया था। जिससे अधिनियम 2009 की धारा 12(1) (c )का उल्लंघन संस्था प्रमुख के द्वारा किया गया है।
जिसे तीन दिवस के अंदर जवाब न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है।मामले पर देखना दिलचस्प होगा कि संचालक का क्या जबाब आयेगा जब स्वयं एसडीएम ने अपने पत्र में ही rte के उल्लंघन करने की बात लिखी गई है इसके साथ साथ भदौरा प्राचार्य एवं बीआरसीसी के पत्र में पंचनामा शामिल कर एसडीएम को पूर्व में ही भेजा जा चुका है।













