मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 38 में आरसीसी नाली निर्माण का शुभारंभ, 2.32 लाख की लागत से होगा काम

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 स्थित तुलसी ढोटी मेन रोड पर आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा 2 लाख 32 हजार रुपए की लागत से कराया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैस उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम में श्री वर्मा, श्री पी.एन. सिंह, मो. मिराज अहमद सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में विकास कार्य को लेकर उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आरसीसी नाली के निर्माण से बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। सड़क पर पानी जमा होने से होने वाली परेशानियां और गंदगी भी कम होगी, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।वार्ड पार्षद अनिल कुमार वैस ने संविदाकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ, नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी।वार्डवासियों ने आरसीसी नाली निर्माण की शुरुआत पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के लिए आवश्यक था और इसके पूर्ण होने से रोजमर्रा की समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button