एसडीएम ने एकलव्य विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया…

एसडीएम ने एकलव्य विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया…
अमित श्रीवास्तव कुसमी।
सीधी जिले के आदिवासी जनपद पंचायत कुसमी क्षेत्र अंतर्गत आने बाले विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता मे सुधार लाने एवं छात्रावासों की व्यवस्था को दुरुस्त करने शुक्रवार देर शाम एसडीएम कुसमी विकास कुमार आनंद एकलव्य विद्यालय टमसार अचानक पहुंचे।और एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का जायजा लिया।
एसडीएम ने छात्रों के शैक्षणिक अध्ययन की जानकारी ली एवं छात्रों का मार्गदर्शन किया।और छात्रों के साथ बैठकर भोजन भी किया

एसडीएम ने छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं, साफ सफाई, रसोई, खाने की गुणवत्ता इत्यादि की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने साफ़ सफाई और स्वच्छ पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए। उन्होंने उपस्थित छात्रों से संवाद कर शैक्षणिक अध्ययन की जानकारी ली एवं छात्रों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर बीआरसी कुसमी अंगिरा द्विवेदी हॉस्टल अधीक्षक उपस्थित रहे। वही क्षेत्रीय बुद्धिजीवियो का मानना है कि विद्यालयों एवं छात्रावासों का अचानक इस तरह से निरीक्षण करने से संस्थित में काफी सुधार आएगा एवं बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं छात्रावास की व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी, लोगों ने एसडीएम के इस तरह के निरीक्षण करने की सराहना की है।













