सीधी
खुलेआम दो मनचले छात्र आपस में भिड़ते नजर आए।

सीधी / मध्य प्रदेश
सीधी जिले के सीएम राइस विद्यालय सेमरिया से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। स्कूल गेट के अंदर, जहां अनुशासन और संस्कार सिखाए जाने चाहिए, वहीं खुलेआम दो मनचले छात्र आपस में भिड़ते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि झगड़े के दौरान एक स्कूल की छात्रा दोनों मनचलों को समझाने की कोशिश करती दिखी, लेकिन स्कूल प्रबंधन पूरी तरह नदारद रहा।
सीएम राइस विद्यालय सेमरिया के स्कूल प्रांगण में इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य क्या कर रहे हैं।
पूरे घटनाक्रम का वीडियो स्कूल के ही छात्रों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यानी डर खत्म, अनुशासन खत्म और प्रशासन पूरी तरह फेल है।













