जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर ने कलेक्ट्रेट पर किया मनरेगा बचाओ आन्दोलन

सिंगरौली। आज जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा मनरेगा के नाम में किए गए बदलाव को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय आन्दोलन कर प्रदर्शन किया जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किए गए अनावश्यक बदलाव, कानून को कमज़ोर करने के कुप्रयास, मज़दूरों के शोषण एवं महात्मा गाँधी जी के नाम से जुड़े इस ऐतिहासिक कानून पर निरंतर कुप्रहार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर कर छोटे व्यापारियों पर प्रहार है।
गांव के मजदूरों के हक का हनन है । जिसके विरोध में मनरेगा के मूल स्वरूप को पुन: बहाल कराने को लेकर जिला कांग्रेस आज आन्दोलन कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम मांग पत्र देकर मनरेगा के मूल स्वरूप के बहाली की मांग करती है ।
मुख्य वक्ता के रूप मेंं पूर्व जिलाध्यक्ष रामअशोक शर्मा; पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा; सेवादल मुख्य संगठक रूपेशचन्द्र पाण्डेय; प्रदेश पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष मनोज शाह; संगठन महासचिव सुरेश दुबे; प्रदेश प्रवक्ता पंकज पाण्डेय; लखनलाल शाह; विनीता कुशवाहा; सुषमा वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अशोक पैगाम; संदीप शाह; शाहिद खान ; प्रेेम प्रकाश सिसोदिया; राघवेन्द्र सिंह भोलो; उग्रसेन शर्मा; कृष्णा शाह; रामवृज कुशवाहा; सौरभ सिंह रघुवंशी; राघवेन्द्र ष्रीवास्तव; अनिल वैश्य; रामसकल शर्मा; रावेन्द्र शर्मा; हरि कमल वैश्य; संध्या सिंह; जयकान्त महाराज; रामधार कुशवाहा; राणा सिंह; राममिलन वैश्य; विनय दुबे; मुकेश शर्मा; बी.के. श्रीवास्तव; बी.एन. त्रिपाठी; विद्यापति शाह; आदि लोग उपस्थित रहे।













