सीधी

चीतल का अवैध शिकार करने बाले आरोपी को वनकर्मियों ने पहुंचाया जेल…

चीतल का अवैध शिकार करने बाले आरोपी को वनकर्मियों ने पहुंचाया जेल…

अमित श्रीवास्तव कुसमी

सीधी जिले के सहायक संचालक अधिकारी कुसमी के निर्देशन पर अवैध शिकार करने बाले फरार आरोपी को वन कर्मियों ने पकडकर मझौली न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

परिक्षेत्र सहायक कुसमी से मिली जानकारी अनुसार बीट खरसोती में जंगली जानवर चीतल का अवैध शिकार कर आरोपी करीब 6माह से फरार था।जिसे वन कर्मियों ने सूत्रों के हवाले से खबर एवं उनके सहायता से पता किया और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और आरोपी रामनरेश पटवा पिता रामचरण पटवा उम्र 41 वर्ष निवासी बंजारी को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(१) 20,9,27,29,31,35,39,51cके तहत मामला पंजीबद्ध कर वनकर्मियों ने 20 दिसम्बर को सुबह 7:00 बजे पकड़ कर कार्यवाही के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में मेडिकल कराकर मझौली न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय से जेल वारंट बना और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक कुसमी साधू लाल सिंह बीट गार्ड माच महुआ बंसलाल सिंह, जगनारायण सिंह नीरज सोलंकी,सहित स्टाप की भूमिका सराहनीय रही।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button