मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल अंतरक्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 निगाही परियोजना में सम्पन्न

 

सिंगरौली। एनसीएल की निगाही परियोजना में अंतरक्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का समापन बुधवार को हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता 2 से 3 दिसंबर तक चली, जिसमें एनसीएल की सभी परियोजनाओं और इकाइयों से कुल 564 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10,000 मीटर दौड़ के साथ-साथ शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवेलिन थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, रिले रेस, तीरंदाजी, साइकिल रेस और पोल वॉल्ट जैसे खेलों का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि श्रमिक संगठनों के जेसीसी सदस्य तथा परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्यों ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में अमलोरी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि सीडब्ल्यूएस और जयंत की टीम उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग में यश वर्मा (ब्लॉक-बी) इंडिविजुअल चैंपियन बने, वहीं महिला वर्ग में मुख्यालय की इंदु बाला विजेता रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी टीमों और प्रतिभागियों की सराहना की गई। एनसीएल हर वर्ष अपने कर्मचारियों के मनोबल और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।

Author

Related Articles

Back to top button