हत्था स्टैंड में शौचालय न होने पर यात्री परेशान- विनय…

हत्था स्टैंड में शौचालय न होने पर यात्री परेशान- विनय…
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन ब्लॉक स्थित हत्था स्टैंड पर यात्रियों और व्यापारियों को शौचालय की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, कई वर्षों से इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। प्रतिदिन लगभग 200 से 300 यात्री इस स्टैंड से रीवा, रामपुर नैकिन, सीधी, खड्डी जैसे स्थानों के लिए बसों में सवार होते हैं, स्टैंड पर सुलभ शौचालय न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है, सफर के दौरान उन्हें शौचालय की समस्या से जूझना पड़ता है। इसी तरह, स्थानीय व्यापारियों को भी शौचालय के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे उनके दैनिक कार्यों में बाधा आती है।
यात्रियों और खड्डी अंचल के युवा समाजसेवी विनय पांडेय अंकुश मोहनी ने स्टैंड के पास एक सुलभ शौचालय बनाने की मांग की है, श्री पांडेय ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की है और बताया कि इसके लिए कई बार संघर्ष किया गया है, लेकिन अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है।













