सीधी

प्लांटेशन लगाने के नाम पर मजदूरी हड़पने का आरोप,वन विभाग के कर्मचारियों पर सवाल…

प्लांटेशन लगाने के नाम पर मजदूरी हड़पने का आरोप,वन विभाग के कर्मचारियों पर सवाल…

सीधी
जिले के वन परिक्षेत्र बहरी अंतर्गत ग्राम सजवानी और कोदौरा में प्लांटेशन कार्य के लिए गड्ढे खुदवाने के बाद मजदूरों की मजदूरी हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण मजदूरों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने वर्तमान माह में उनसे तय काम पूरा करवा लिया, लेकिन अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।
मजदूरों के अनुसार प्लांटेशन की तैयारी के तहत गड्ढे खुदाई का कार्य उनसे कराया गया था। काम पूरा होने के बाद जब उन्होंने मजदूरी मांगी तो टालमटोल किया गया। कई बार विभागीय कर्मचारियों से संपर्क करने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिला।
इस मामले को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मेहनत की कमाई न मिलने से परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।

प्लांटेशन कार्य में भुगतान की स्थिति

 

प्लांटेशन कार्य के तहत करीब 18 हजार गड्ढे खोदवाए गए। गड्ढा खुदाई की दर 16.50 रुपये प्रति गड्ढा तय थी, जिसके अनुसार कुल भुगतान राशि 2,38,552 रुपये बनती है। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार को मात्र 35,500 रुपये का ही भुगतान किया गया, जबकि शेष लाखों रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया गया। इस मामले को लेकर जिम्मेदारों पर लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट में आवेदन देने पहुंचे श्रमिकों में रामराज लोनी, राजेश लोनी, सुनील, चिंतामणि,रीना, सोना सतीष सहित अन्य श्रमिक सभी निवासी अमेढि़या मझौली मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button