सीधी

रफ्तार का तांडव: चारा देते समय घर में घुसी कार: ग्रामीण की मौके पर मौत…

रफ्तार का तांडव: चारा देते समय घर में घुसी कार: ग्रामीण की मौके पर मौत…

कार चालक के दुर्व्यवहार से ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

सीधी
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ में मंगलवार सुबह रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार को उजाड़ दिया।
इस घटना में जहां अपने घर के पास पालतू गाय-बैल को चारा-भूसा दे रहे 55 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जब तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से करीब 20 मीटर दूर स्थित रिहायशी मकान में जा घुसी। हादसे के बाद गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार मृतक राजपति यादव पिता बहादुर यादव (उम्र 55 वर्ष) रोज की तरह अपने घर में पशुओं की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान कुचवाही से सारो की ओर जा रही कार क्रमांक एमपी 53 सीए 9939 गांव में अत्यधिक तेज गति से दाखिल हुई। चालक का संतुलन बिगड़ते ही कार सीधे मकान की दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजपति यादव को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शी राधेश्याम ने बताया कि कार की रफ्तार असामान्य थी और गांव जैसे रिहायशी क्षेत्र में यह सीधी लापरवाही का मामला है।
ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक लाला पिता कमलेश सिंह चौहान, निवासी शिवपुरवा ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय लोगों से उलझते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इस अभद्र व्यवहार का वीडियो ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
घटना के बाद कार चालक के दुर्व्यवहार से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया और वे आरोपी चालक की गिरफ्तारी तत्काल करने की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा आक्रोषित लोगों को समझाइस दी गई। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी लाया गया।

इनका कहना है

वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली कन्हैया सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले की जानकारी लगते ही थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजमणि अहिरवार को मौके पर भेज दिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में लाया गया है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button