सीधी

मझौली नपं चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे मार्तंड चतुर्वेदी ने नेताओं व जनता के प्रति जताया आभार…

मझौली नपं चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे मार्तंड चतुर्वेदी ने नेताओं व जनता के प्रति जताया आभार…
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित अजय सिंह राहुल द्वारा भरोसा जताने पर तहेदिल से आभारी हूं: मार्तंड… 
सीधी
मझौली नगर पंचायत से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रहे मार्तंड चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से मध्य प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगर पंचायत की जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मार्तंड चतुर्वेदी ने विशेष रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह राहु, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह,पूर्व अध्यक्ष चिन्तामणि तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष आनन्द सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, सहयोगी संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों,ब्लॉक-मंडल-सेक्टर स्तर के सभी कांग्रेसजनों तथा मझौली नगर पंचायत के समस्त कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके स्नेह, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मार्तंड चतुर्वेदी ने कहा कि भले ही मझौली नगर पंचायत का चुनाव निरस्त हो गया हो, लेकिन नामांकन दाखिल करने से लेकर हाई कोर्ट द्वारा चुनाव निरस्तीकरण की अवधि के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जो अपार सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ, वह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया, उसके लिए वे तहेदिल से आभारी हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा षड्यंत्रपूर्वक और कूटरचित तरीकों से नगर पंचायत का चुनाव निरस्त कराकर उपचुनाव कराने का प्रयास किया गया, लेकिन हाई कोर्ट ने पूर्व से नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर गुप्ता की बात को सुना और उन्हें न्याय देते हुए उनके पद पर बने रहने का आदेश दिया। इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री चतुर्वेदी ने कहा कि वे किसी को पद से हटाकर अध्यक्ष नहीं बनना चाहते थे, बल्कि उनका उद्देश्य मझौली क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाना था। हाई कोर्ट के फैसले से मझौली की जनता के साथ न्याय हुआ है और भाजपा के षड्यंत्रकारी मंसूबों पर पानी फिर गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी रहे मार्तंड चतुर्वेदी ने कहा कि यदि चुनाव सम्पन्न होता तो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित थी। भले ही चुनाव न हो सका, लेकिन जनता और कार्यकर्ताओं से मिला अपार प्रेम, समर्थन और विश्वास उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button