मध्य प्रदेशसिंगरौली
वीर बाल दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शालेय शिक्षा पथ संचलन
बाल स्वयंसेवकों के उत्साह और देशभक्ति ने मोहा मन

सिंगरौली -वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शालेय शिक्षा विभाग द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए नगर में पथ संचलन किया।पथ संचलन के दौरान प्रस्तावित मार्ग पर जगह-जगह कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्प वर्षा कर बाल स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वीर साहिबज़ादों की अमर शहादत को नमन करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान, साहस और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वीर साहिबज़ादों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो राष्ट्रसेवा, धर्मरक्षा और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है।

बाल स्वयंसेवकों का अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रप्रेम देखकर उपस्थित जनसमूह का मन गर्व से भर उठा। पथ संचलन के माध्यम से समाज में देशभक्ति, संस्कार और संगठनात्मक चेतना का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।













