देवसर में 10 दिवसीय नि:शुल्क संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन

सिंगरौली।बसंत पंचमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आचार्य रामाधार सेवा संघ एवं संस्कृत भारती दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय नि:शुल्क संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवसर में 12 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा।
यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली के आदेश दिनांक 08 दिसंबर 2025 के तहत किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य आमजन में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना तथा व्यवहारिक संस्कृत संभाषण को बढ़ावा देना है।
शिविर में छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी तथा सभी वर्गों के नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक संचालित किया जाएगा।आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में भाग लेकर संस्कृत भाषा के ज्ञान और संवाद कौशल को विकसित करने की अपील की है। यह शिविर पूर्णत: नि:शुल्क है, जिससे हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें।













