प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण- रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के महासचिव रामेंद्र सिंह ने की समीक्षा

सिंगरौली- इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण आज रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा, भोपाल के महासचिव रामेंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के चेयरमैन एस.डी. सिंह, वॉइस चेयरमैन गोविन्द प्रसाद पाण्डेय, और जन औषधि केंद्र सेवायुक्त भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान, रामेंद्र सिंह ने जन औषधि केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत रूप से जायजा लिया। उन्होंने केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाओं की गुणवत्ता, सेवाओं के विस्तार, और मरीजों के लिए किए गए लाभकारी प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र को और बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए, ताकि आम जनता को सस्ती और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र देशभर में सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य सामान्य लोगों को गुणवत्ता वाली दवाइयाँ सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना है। सिंगरौली जिले में इस केंद्र की स्थिति की समीक्षा और उसके बाद किए गए सुधार कार्यों को लेकर केंद्र के कर्मचारियों और अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।













