मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर विधानसभा के धौड़र व बरगवां में जनसंवाद कर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सुनीं समस्याएँ

सिंगरौली। आज सीधी सिंगरौली लोकसभा सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा ने देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौड़र एवं नगर परिषद बरगवां के तिलक वार्ड क्रमांक–2 का भ्रमण कर क्षेत्रीय नागरिकों से मेल-मुलाकात की और उनकी समस्याएँ विस्तार से सुनीं। नागरिकों द्वारा रखी गई जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु सांसद डॉ. मिश्रा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मेश्राम भी थे।

इस अवसर पर ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद ग्रामीणजनों को शाल-कंबल का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि जनसेवा ही उनकी प्राथमिकता है और प्रत्येक जरूरतमंद तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनका दायित्व है। साथ ही सांसद जी ने कहा कि वो प्रत्येक मास के प्रथम रविवार को अपने कार्यालय बैढ़न में जन शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हैं किंतु दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने ये ये नया अभिनव प्रयास प्रारंभ किया है जिसमें वो क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनसंवाद करेंगे और यथा संभव जन समस्याओं का निराकरण करेंगे।

कार्यक्रम में सांसद जी के साथ एनसीएल जीएम (सीएसआर) श्री राजीव रंजन जी, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सांसद के इस दौरे से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की।

Author

Related Articles

Back to top button