अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा
श्री निखिल वर्मा पुन: बने सीधी-सिंगरौली विभाग के विभाग संयोजक

सिंगरौली- विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत श्री निखिल वर्मा जी को पुन: सीधी-सिंगरौली विभाग का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया है।
निखिल वर्मा की नियुक्ति से एबीव्हीपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल है। उनके नेतृत्व में संगठन के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्मा जी का योगदान संगठन की गतिविधियों और छात्र हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण माना जाता है।संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री निखिल वर्मा को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उन्हें आगामी कार्यों में सफलता की कामना की। एबीव्हीपी का उद्देश्य छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना है, और श्री वर्मा इस मिशन को और भी मजबूत करने का काम करेंगे।













