मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के लिए ईसवीय नववर्ष 2026 का ज्योतिषीय विश्लेषण

ज्योतिषविद् पं. डॉ एन.पी. मिश्र की भविष्यवाणी

सिंगरौली- ईसवीय नववर्ष 2026 के शुभारंभ के अवसर पर प्रसिद्ध ज्योतिषविद् पं. डॉ एन.पी. मिश्र ने सिंगरौली जिले के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण प्रस्तुत किया। पं. मिश्र ने बताया कि इस वर्ष शनि और राहु का प्रभाव विशेष रूप से सिंगरौली पर रहेगा। शनि का प्रभाव खनन, ऊर्जा उत्पादन और श्रम से जुड़े क्षेत्रों में नियमों की सख्ती और पारदर्शिता की आवश्यकता को दर्शाता है। वहीं, राहु का प्रभाव तकनीकी उन्नति, ऑटोमेशन और उत्पादन क्षमता में वृद्धि का संकेत देता है, लेकिन इसके साथ पर्यावरणीय दबाव और भूमि विवाद जैसी समस्याओं का सामना भी हो सकता है।

पं. मिश्र ने कहा कि बृहस्पति का प्रभाव संतुलनकारी होगा और यह शिक्षा, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है। इसके अलावा, वायु प्रदूषण और जल संकट जैसी समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।सिंगरौली को सतत विकास का आदर्श मॉडल बनाने के लिए ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण के बीच संतुलन आवश्यक है।

Author

Related Articles

Back to top button