अवैध शराब पर सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सासन चौकी ने 82.74 लीटर अवैध शराब सहित डस्टर कार पकड़ी , आरोपी मौके से फरार

सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सासन चौकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रीय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की गई।
जानकारी के अनुसार, 8 दिसंबर की रात करीब 11:30 बजे सासन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव की टीम ने रेण नदी पुलिया के पास एक संदिग्ध डस्टर कार (क्रमांक UP16BC3058) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 9 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसमें 8 पेटी गोवा कंपनी की व्हिस्की और 1 पेटी पावर 1000 बियर शामिल है। कुल 82.74 लीटर शराब जिसकी कीमत लगभग 53,184 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की डस्टर कार भी जब्त कर ली है।
अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि. सुरेंद्र पांडेय, लेखचंद्र दोहर, आरक्षक अनिल नवौत, मोहम्मद कौसर, हेमराज पटेल, सुमत कोल, बलराज सिंह, संतोष साकेत, फतेबहादुर सिंह, प्रवीण तिवारी और विकास तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।













