मुख्यमंत्री मोहन यादव का तीसरी बार सीधी जिले के बहरी का दौरा टला, अब 7 जनवरी को होगा आगमन…

मुख्यमंत्री मोहन यादव का तीसरी बार सीधी जिले के बहरी का दौरा टला, अब 7 जनवरी को होगा आगमन…
सीधी। सीधी जिले के सिहावल विधानसभा अंतर्गत बहरी बाईपास में मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन की जैसे ही लोगों को जानकारी हुई उसी क्षण से आम जनमानस के मन में सवाल उठना शुरू हो चुके थे, कि जिस तरह से पहली बार भीषण सड़क हादसे तथा दूसरी बार अपरिहार्य कारणों की वजह से मुख्यमंत्री का दौरा टला था कहीं तीसरी बार भी ना निरस्त हो जाए और वही लोगों को देखने और सुनने को मिल रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सूबे के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव 7 जनवरी 2026 को बहरी में आएंगे लेकिन उनका तीसरी बार भी दौरा क्यों टला यह कोई बताने को तैयार नहीं है, फिलहाल अब आम जनमानस के साथ-साथ भाजपाइयों के मन में भी सवाल गूंजने लगे हैं की क्या वास्तव में 7 जनवरी को मुख्यमंत्री का आगमन होगा या फिर चर्चाओं का गलियारा यूं ही गर्म रहेगा।
फिलहाल अब लोगों की निगाहें मुख्यमंत्री के आगमन पर कम इस पर ज्यादा टिकी है की कहीं चौथी बार भी मोहन का दौरा टला ना जाए जिस तरह से अचानक यह बताया जाता है कि अब मुख्यमंत्री अगले तारीख में आएंगे, तो लोग विकास कार्य के बारे में कम और कार्यक्रम रद्द होने के बारे में ज्यादा सोचने लगते हैं।













