सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, सुकमा में 12 नक्सली ढेर

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने किस्टाराम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया।सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हो गई। कई घंटों तक चली गोलीबारी के बाद, सुरक्षाबल ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एके-47 और इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। इस सफलता को नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक अहम जीत माना जा रहा है।
इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है, और सुरक्षाबल नक्सलियों के अन्य ठिकानों की तलाश में जुटे हुए हैं। सुकमा जिला और उसके आसपास का क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है, जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी हैं।













