ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश
जबलपुर में ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर (मध्य प्रदेश)-मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जबलपुर-रीवा नेशनल हाईवे पर खजरी चौराहा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद धुआं उठने लगा और आग तेजी से बढ़ने लगी, जिससे वहां हड़कम्प मच गया।
आग की सूचना राहगीरों ने फौरन फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय ट्रक में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि, ट्रक के जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।













