ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

जबलपुर में अगरबत्ती कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

जबलपुर (मध्य प्रदेश), : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पनागर क्षेत्र के ग्राम मनियारी खुर्द में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बड़ा अग्निकांड हुआ। यहां संचालित एक अगरबत्ती कारखाने में रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई, जिससे कारखाने में रखी तीन मशीनें और लगभग 10 लाख रुपये का कच्चा माल जलकर खाक हो गया।

घटना की जानकारी तब मिली जब कारखाना संचालक विकास पटेल के चचेरे भाई आनंद पटेल अपने खेत से लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि कारखाने के टीन शेड से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। आनंद ने तत्काल विकास पटेल को फोन करके घटना की सूचना दी। शोर मचते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया।

परिजनों ने शुरुआत में निजी वॉटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक कारखाने में रखा कोयला, चंदन और अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह जल चुकी थी। कारखाना संचालक विकास पटेल ने घटना की लिखित शिकायत पनागर थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button