बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपाल

चाय न बनाने पर पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर: नरसिंहपुर नगर के बजरंग वार्ड में दिसंबर महीने में हुई सनसनीखेज हत्या को कोतवाली थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी लता सोनी को केवल इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने चाय बनाने से मना कर दिया था। पुलिस ने आरोपी मनोज सोनी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद कर लिए हैं।

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की, जिसने सर्च अभियान चलाया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को नरसिंहपुर–करेली मार्ग स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे खेत से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसे काम न करने और घर जमाई होने को लेकर लगातार ताने देती थी, जिस कारण अक्सर विवाद होते रहते थे। घटना वाली रात उसने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा, लेकिन पत्नी द्वारा मना करने पर गुस्से में आकर उसने सोती हुई पत्नी के गले पर चाकू से वार कर दिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

यह घटना दिखाती है कि छोटे से विवाद को लेकर भी गुस्सा घातक परिणाम दे सकता है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button