मध्य प्रदेशसिंगरौली

किसान जन आंदोलन यात्रा चौथे दिन सिंगरौली के मोरवा ब्लॉक में पहुंची

 

सिंगरौली- किसान जन आंदोलन यात्रा, जो किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार चल रही है, अपने चौथे दिन सिंगरौली जिले के मोरवा ब्लॉक में पहुंची। यात्रा ने विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली के तीन ब्लॉकों, विभिन्न पंचायतों और पोलिंग क्षेत्रों का दौरा किया और फिर सोलंग और पड़री तथा परसौना के पोलिंग क्षेत्रों में किसानों के बीच पहुंची।

उक्त यात्रा किसान कांग्रेस शहर के जिलाअध्यक्ष मनोज दुबे की अध्यक्षता में निकाली गयी है। यात्रा के दौरान, ठूरूआ में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सभा में किसानों ने अपने हक और अधिकार की आवाज उठाई और सरकार से कई मुद्दों पर सवाल पूछे।

किसानों ने समर्थन मूल्य को लेकर भा.ज.पा. सरकार की वादाखिलाफी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वादा किए गए समर्थन मूल्य का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा, किसानों को भुगतान में देरी, ऑनलाइन पंजीकरण, और कागजी औपचारिकताएं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मनोज दुबे ने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को समय पर पंजीकरण न हो पाने और केंद्रों की दूरी जैसी समस्याओं के कारण समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

किसानों ने सरकार से इन समस्याओं का समाधान करने और उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की। किसान जन आंदोलन यात्रा अब सिंगरौली के अन्य क्षेत्रों में अपनी यात्रा जारी रखेगी, और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान दादेराम दुबे, पंकज पांडे, मनोज सिंह, रवेन्द्र शर्मा, सचिन सिंह, श्याम बिहारी नापित, आयुष सिंह मोनू, श्रीमती सकत पुरवा सरपंच, सलिकराम सकत, रामलल्लू साहू, कमला प्रसाद दुबे, छोटकौ राम दुबे, महगु साकेत, संतोष गोस्वामी, अखिलेश नापित, नरेश तिवारी, लाल जी सकेत, रामसिया सकेत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button