बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाल-बाल बच्चा कर सवार…

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाल-बाल बच्चा कर सवार…
सीधी। जिले के सीधी पटपरा मार्ग के मध्य 8 जनवरी 2026 दिन गुरुवार समय 1:00 बजे के आसपास एक बड़ा हादसा उस समय पर टल गया जब बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कर सवार युवक अनियंत्रित हो गए गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

दरअसल में यह हादसा कालू भारत के समीप हुआ जब सीधी की तरफ से कार क्रमांक MP53CA7385 में सवार होकर कुछ युवक पटपरा की तरफ जा रहे थे की विपरीत दिशा से अचानक बाइक सवार आ गया और अंधा मोड़ होने की वजह से बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार चालक ने गाड़ी को पूरा मोड़ दिया गनीमत यह रही की गाड़ी ने पलटी नहीं खाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आनन फानन में ट्रैक्टर की मदद से एवं स्थानीय लोगों के द्वारा कार को खींचकर सड़क पर लाया गया।













