मध्य प्रदेशसिंगरौली

अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने किया लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा

सिंगरौली-पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा रुस्मतजी कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा करना और विशेष रूप से धारा 173(8) जाफौ./193 बीएनएसएस तथा धारा 420 भादवि/318(4) बीएनएस के तहत लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु दिशा-निर्देश देना था।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते, एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विवेचकगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने धारा 173(8) जाफौ./193 बीएनएसएस और धारा 420 भादवि/318(4) बीएनएस के लंबित प्रकरणों की थानावार समीक्षा की और विवेचकों से प्रगति की जानकारी ली। जिन मामलों में अनावश्यक विलंब पाया गया, उन्हें शीघ्र निराकरण करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना हो, साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन किया जाए और न्यायालयीन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। इसके अलावा, उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देने के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि जिले की कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Author

Related Articles

Back to top button