मध्य प्रदेशसिंगरौली

थाना जियावन पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

एक ट्रीपर, दो टैक्टर जप्त

सिंगरौली- थाना जियावन पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखते हुए दो अवैध रेत परिवहन ट्रैक्टर और एक अवैध रेता परिवहन ट्रीपर को जप्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के दिशा-निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड की कार्रवाई की और रेत माफिया के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

ट्रीपर जप्त, आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 08 जनवरी 2026 को पुलिस ने केरवा थाना क्षेत्र में एक बिना नंबर के ट्रीपर को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी चालक तेरसलाल उर्फ मुखिया रावत को गिरफ्तार किया गया और अवैध रेत लोड की कीमत लगभग 15,000 रूपये आंकी गई। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनएसएस, धारा 4/21 खनिज अधिनियम, और धारा 51/177 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ट्रीपर को जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप. पु. अधी. रोशनी कुर्मी एवं उनके टीम का विशेष योगदान रहा।

दो ट्रैक्टर जप्त
07 जनवरी 2026 को थाना जियावन पुलिस ने छीबा और कोहराखोह क्षेत्रों में अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे दो बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को पकड़ा। आरोपियों में सुमंत उर्फ दादू रावत (20 वर्ष, निवासी छीबा) और विकास रावत (35 वर्ष, निवासी कोहराखोह) शामिल थे। इन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड की कुल कीमत 10,000 रूपये आंकी गई। दोनों ट्रैक्टरों को जप्त कर लिया गया और उनके चालकों के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनएसएस और धारा 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इन दोनों ट्रैक्टरों का अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था, और पुलिस ने उन्हें विवेचना में ले लिया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप. पु. अधी. रोशनी कुर्मी, उनि. शेषनारायण दुबे, सउनि. तेजबहादूर सिंह, प्रआर. सुरेश सोनी, आशीष द्विवेदी, आर. बबलु यादव, खुम सिंह, और सदान कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने इन कार्रवाईयों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है।

Author

Related Articles

Back to top button