मध्य प्रदेशसिंगरौली

शीतलहर के बीच जरूरतमंदों के लिए एनसीएल का मानवीय सहयोग

जरूरतमन्दों को वितरित किए कंबल

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने शीतलहर को ध्यान में रखते हुए सीएसआर के अंतर्गत जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने हेतु कंबल वितरण किया गया। इसी क्रम में 02 जनवरी 2026 को लोढ़ी आदिवासी भवन, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में लगभग 500 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद रॉबर्ट्सगंज श्री छोटेलाल खरवार, स्थानीय जिला पंचायत सदस्य व एनसीएल के अधिकारियों की उपस्थिति रही 7 उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को जरूरतमंदों के प्रति एनसीएल की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

इसी क्रम में एनसीएल ने 04 जनवरी 2026 को सिंगरौली ज़िले में ग्राम पंचायत क्षेत्र बरहपान, जनपद पंचायत वैढ़न में कंबल वितरण किया। ग्राम पंचायत भवन, बरहपान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद, सीधी-सिंगरौली, डॉ. राजेश मिश्रा, ग्राम बरहपान के सरपंच शएवं एनसीएल मुख्यालय से अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि एनसीएल के ऐसे प्रयास ग्रामीण एवं जरूरतमंद समुदायों को ठंड के मौसम में महत्वपूर्ण राहत प्रदान कर रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button