मध्य प्रदेशसिंगरौली

10 जनवरी को सिंगरौली में विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

 

सिंगरौली- इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में आगामी 10 जनवरी को सिंगरौली जिले के अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी, बैढ़न में एक विशाल रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आमजन का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों द्वारा जिले के सभी स्वस्थ युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है। उनका कहना है कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और यह समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण योगदान है।रक्तदान महादान है — आपके एक कदम से किसी को नया जीवन मिल सकता है” के संदेश के साथ रेड क्रॉस सोसायटी ने सभी से इस मानवसेवा के कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button