मध्य प्रदेशसिंगरौली

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की

सिंगरौली। रविवार रात को सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गोभा पुलिस चौकी इलाके में एक हादसा हुआ, जिसमें 29 वर्षीय युवक सुरेश बैगा की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चारगोड़ा निवासी सुरेश बैगा के रूप में हुई है, जो ग्राम खकरिया टोला का रहने वाला था।

यह घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई, जब सुरेश बैगा अमलोरी से उत्तर प्रदेश के बीजपुर क्षेत्र के लिए कोयला ढुलाई हेतु बने रेलवे ट्रैक के पास था। तभी अचानक वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी और कोतवाली प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक ट्रैक पर कैसे पहुंचा और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

इस हादसे पर कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह ने निंदा करते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए रेलवे और प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button