मध्य प्रदेशसिंगरौली
गहिलगढ़ के शासकीय विद्यालय में प्रगति संस्था ने वितरित किए स्वेटर

गहिलगढ़। प्रगति संस्था, जो कि एनटीपीसी कर्मचारियों द्वारा संचालित एक सामाजिक कार्य NGO है, ने अपने सामाजिक अभियान के तहत क्षेत्र के शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर वितरित किए। यह पहल संस्था द्वारा सर्दियों में बच्चों को राहत पहुँचाने और उनकी ज़रूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से की गई।
इस अवसर पर प्रगति संस्था के महासचिव श्री तनुज कुमार के साथ-साथ अन्य सदस्य श्री विजय बहादुर, श्री कृष्ण कुमार, श्रीमती वंदना, श्री निशांत सिंह, श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया एवं श्री बीएल शर्मा उपस्थित रहे। प्रगति संस्था से जुड़े एनटीपीसी कर्मचारी हमेशा जरूरतमंदों और बच्चों के प्रति संवेदनशील रहते हैं और इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देते हैं।













