मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के ज्वलंत मुद्दों पर सांसद को सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के संगठन मंत्री अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मोहम्मद शाहिद खान रिंकू ने संयुक्त रूप से सांसद को ज्ञापन सौंपकर सिंगरौली जिले की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की।

ज्ञापन में बैढ़न शहर में बायपास रोड निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। उन्होंने बताया कि बैढ़न शहर अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र है, जहां भारी वाहनों के आवागमन से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी स्थिति में शहर के बाहर से वाहनों के संचालन के लिए शीघ्र बायपास मार्ग का निर्माण आवश्यक बताया गया।

इसके अलावा एनटीपीसी विंध्यनगर द्वारा ग्राम बलियरी में बनाए गए ऐश डाइक डेम के आसपास वृक्षारोपण कराने तथा डेम से दूषित पानी के रिसाव को रोकने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि डेम से रिसने वाला राखड़युक्त पानी खेतों, घरों और रिहंद जलाशय तक पहुंचने से बीमारियों का खतरा बना रहता है।

साथ ही ऐश डाइक डेम से राखड़ परिवहन के लिए अलग मार्ग निर्माण की मांग भी उठाई गई, ताकि सकरी गलियों से भारी वाहनों के आवागमन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button