मध्य प्रदेशसिंगरौली

मकर संक्रांति 2026: 15 जनवरी को मनाना शुभ

 

सिंगरौली। सनातन धर्म का पावन पर्व मकर संक्रांति इस वर्ष 15 जनवरी, गुरुवार को मनाना शुभ रहेगा। ज्योतिषविद् पं डॉ. एन.पी. मिश्र के अनुसार, सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात 9:19 बजे होगा। शास्त्रों के अनुसार यदि राशि परिवर्तन रात में हो तो संक्रांति उसी दिन नहीं मनाई जाती। पर्व का शुभकाल सूर्य उदय के बाद मिलने वाले आठ घंटे तक माना जाता है।

मकर संक्रांति उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है और इस दिन स्नान, पूजा और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा, यमुना या किसी पवित्र जल में स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं। ब्राह्मण, साधु और जरूरतमंदों को दान देने से सूर्य देव की कृपा मिलती है।

यह पर्व नई फसल का स्वागत करने और किसान के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर भी है। पूजा के समय तिल, गुड़ और खिचड़ी का दान करना शुभ माना गया है। वस्त्र, भोजन और अन्य दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्राप्त होता है।

ज्योतिषीय और शास्त्रीय दृष्टि से इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना श्रेष्ठ रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button